जयपुर जिले के दौलतपुरा थाना पुलिस ने दौलतपुरा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से गुजरात-मुंबई ले जाई जा रही 82 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त कर ली।
दौलतपुरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान दिल्ली की ओर से आए कंटेनर को पुलिस द्वारा रुकवाकर पूछताछ की गयी तो चालक संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाया और कंटेनर में बिजली का सामान होना बताया। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पंजाब निर्मित अवैध रूप से अंग्रेजी शराब के 865 कार्टन भरे मिले | जिनकी बाजार कीमत करीब 82 लाख रुपए बताई जा रही है।इसके बाद कंटेनर चालक सचेतगढ़ (जम्मू) निवासी विक्रम सिंह जाट को पुलिस ने गिरफ्तार करलिया और अवैध शराब से भरे कंटेनर को जब्त करलिया |
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है | इससे पहले पुलिस ने 2 मार्च को 70 लाख रुपए की अवैध शराब और 6 मार्च को 14 लाख का डोडा पोस्त का चूरा जब्त किया था |