Home News पीएम मोदी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, 5 जनवरी को आयेंगे जयपुर

पीएम मोदी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, 5 जनवरी को आयेंगे जयपुर

by marmikdhara
0 comment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर आने के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पीएम मोदी 6 जनवरी की जगह 5 जनवरी को जयपुर आएंगे। पीएम मोदी का शाम को जयपुर आने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे संगठनात्मक बैठक ले सकते हैं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी बीजेपी विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद पीएम राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं अगले दिन 6 जनवरी को डीजी-आईजी कांफ्रेंस में भाग लेंगे। पीएम मोदी की बैठक को लेकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राज्यपाल द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

पीएम नरेन्द्र मोदी की यात्रा को देखते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन परिसर का अनौपचारिक जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित सुरक्षा और आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।राज्यपाल ने राजभवन परिसर का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित कार्यों का विशेष रूप से जायजा लेते हुए तैयारियों को प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए।

अमित शाह 3 दिन कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे
जयपुर में होने वाले डीजी-आईजी सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन तक शामिल होंगे। वे 5 से 7 जनवरी तक जयपुर में रहकर इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी और गृहमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी के अधिकारी जयपुर में सुरक्षा इंतजाम पहले ही चेक कर चुके हैं। सम्मेलन में अमित शाह मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर सकते हैं।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews