राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652 पदों पर भर्तियां निकली हैं।
योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में ग्रेजुएट या समकक्ष होना जरूरी है। इसके साथ ही भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 के तहत मान्यता उनकी डिग्री को प्राप्त होना चाहिए।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में 20 से 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
सैलरी
उम्मीदवारों को सिलेक्शन पर हर महीने की सैलरी 82 हजार 400 रुपए शुरुवाती सैलरी दी जाएगी।
राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट dsrrau.info की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 10 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।