मशहूर डांस कोरियोग्राफर, डायरेक्टर प्रभु देवा एक बार फिर पिता बने हैं। इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी है। प्रभु देवा ने अपनी पत्नी डॉक्टर हिमानी के साथ बेबी गर्ल का स्वागत किया है।
प्रभु देवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस खबर को खुद कंफर्म किया है। उन्होंने कहा ‘हां यह सच है, मैं इस उम्र में एक बार फिर से पिता बन गया हूं। मैं बहुत खुश हूं और कंप्लीट फील कर रहा हूं।’
प्रभु देवा ने यह भी बताया कि बेटी और परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने के लिए उन्होंने अपना वर्क लोड भी कम कर लिया है। प्रभु देवा ने कई हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया है। सलमान खान स्टारर ‘राधे’ उनकी डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म थी।
प्रभु देवा ने पहली पत्नी रामलता से डिवोर्स के 9 साल बाद 2020 में डॉक्टर हिमानी से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से प्रभु को तीन बच्चे थे। इनमें से एक का कैंसर की वजह से निधन हो गया। बाकी दो बच्चे मां के साथ रहते हैं।
50 की उम्र में पिता बने मशहूर डांस कोरियोग्राफर डायरेक्टर प्रभुदेवा
107
previous post