Home Bollywood जाने-माने बॉलीवुड एक्टर मंगल ढिल्लों का हुआ निधन

जाने-माने बॉलीवुड एक्टर मंगल ढिल्लों का हुआ निधन

by marmikdhara
0 comment

जाने-माने मशहूर बॉलीवुड एक्टर मंगल ढिल्लों का रविवार को लुधियाना में निधन हो गया। मंगल ढिल्लों लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 1 महीने से उनका लुधियाना के अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इसके बावजूद एक्टर की हालत बिगड़ती चली गई। मुंबई से पत्नी रितु, बेटा नानक और बेटी नामकी के पैतृक गांव नीलो आने के बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि ढिल्लों एक्टर के साथ-साथ एक लेखक, एक निर्माता और निर्देशक भी थे। मंगल ढिल्लों का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड तक ले जाने में खास योगदान रहा है। मंगल ढिल्लों ने छोटे गांव से लेकर फिल्मी दुनिया तक का सफर तय किया और साथ ही छोटे-छोटे गांव से लेकर युवाओं को फिल्मी दुनिया तक पहुंचाया है। सबसे पहली उनकी फिल्म ‘आखरी अदालत’ 1988 में आई थी। एक्टर यशपाल शर्मा ने उनके निधन की जानकारी दी।
एक्टर ढिल्लो का जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव वांडर जटाना में हुआ था। फरीदकोट के सरकारी स्कूल में उन्होंने चौथी क्लास तक की पढ़ाई की। इससे बात वह उत्तर प्रदेश चली गए। जहां उन्होंने जिला परिषद स्कूल से आगे की पढ़ाई की और फिर वापस पंजाब लौट आए। उन्होंने मुक्तसर के सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी।
मंगल ढिल्लों ने कई मशहूर एक्टर्स के साथ काम किया। मंगल ढिल्लों ने साल 1986 में पहला टीवी सीरियल ‘कथा सागर’ किया था। इस मशहूर टीवी शो में उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी। अपने करियर में उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया।
मंगल ढिल्लों ने ‘एमडी एंड कंपनी, के नाम से प्रोडक्शन हाउस भी बोला था। जिसके जरिए वे पंजाबी फिल्में बनाते थे। साल 1994 में उनकी रितु ढिल्लों से शादी हुई। उनकी पत्नी भी उनका काम में हाथ बटाती थी।
मंगल ढिल्लों की बात करें तो उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया। जिसमें खून भरी मांग, दयावान, ज़ख़्मी औरत, प्यार का देवता, विश्वात्मा जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल है। मंगल ढिल्लों ने फिल्मों में रेखा से लेकर डिंपल कपाड़िया और शबाना आजमी सगं काम किया। उन्हें आखिरी बार फिल्म तूफान सिंह में देखा गया था। जो 2017 में रिलीज हुई थी।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews