Home Lifestyle अखबार में इश्तिहार छपा।

अखबार में इश्तिहार छपा।

by marmikdhara
0 comment

अखबार में इश्तिहार छपा।

मर्सिडीज कार बिकाऊ है मात्र 100 रुपये में ……

कोई इस पर विश्वास ही नहीं कर रहा था।

पर,

एक साहब पेपर में ये ad देख कर चल पड़े।

लिखे एड्रेस पे पहुँच के उन्होंने बेल बजाई ।

एक अधेड़ महिला ने दरवाजा खोला ।

वे बोले – आप एक कार बेच रही हैं?

महिला बोली – जी हाँ ।

मैं गाड़ी देख सकता हूँ ?

शौक से, आईये – ये कह के महिला ने गैराज खुलवाया।

साहब ने बडे ध्यान से गाड़ी को देखा तो उनकी
आँखें 👀 फैल गईं। 😳

बोले – ये तो नई है ?

जवाब मिला – एकदम तो नई नहीं है ,
18000 किलोमीटर चल चुकी है ।

साहब बोले – लेकिन पेपर में तो इसकी कीमत मात्र 100 रुपये
लिखी है ? 🤔

जवाब मिला – सही छपा है , 100 की ही है ।
आप 100 रुपये दीजिये और ले जाइए ।

साहब ने कांपते हाथों से 100 रुपए निकाल के दिये..

महिला ने रुपये लेकर फौरन रसीद बनाई ,

साहब को गाड़ी के कागज एवं चाभी दे दिए ।

साहब बोले – बहिन जी , अब तो बता दीजिये
कि मामला क्या है , मैं तो सस्पेंस से मरा जा रहा हूँ ।

महिला बोली – कोई सस्पेंस नहीं है , मैं तो अपने स्वर्गीय पति की इच्छा पूरी कर रही हूँ ।

वो अपनी वसीयत में लिख गये थे कि उनके मरने के बाद ये गाड़ी बेच दी जाये और
मिली हुई सारी रकम
.
.
.
.
.
.

उनकी सेक्रेटरी शीला को दे दि जाए…
..
..
..
..
बीवियों की जलन
जिंदगी के साथ भी

औऱ

जिंदगी के बाद भी

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews