Home Bollywood एक्शन पैक्ड सीरीज के साथ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म का डेब्यू करेंगे सलमान खान

एक्शन पैक्ड सीरीज के साथ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म का डेब्यू करेंगे सलमान खान

by marmikdhara
0 comment

बॉलीवुड, सलमान खान जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान एक्शन बेस्ड वेब सीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू करेंगे। 2021 में करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 होस्ट किया था। इस शो का अगला सीजन अब सलमान खान ही होस्ट करेंगे।
बॉलीवुड लाइफ की बात करते हुए एक सोर्स ने बताया कि सलमान खान को एक दमदार एक्शन से भरी वेब सीरीज का कांसेप्ट पसंद आया है। और इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने हां कर दी है। फिलहाल यह प्रोजेक्ट अपने शुरुआती स्टेज में ही है। इसलिए इसके बारे में ज्यादा बात कर पाना संभव नहीं है। उम्मीद है कि वेब प्लेटफार्म होने के बावजूद इस सीरीज में सलमान का स्वैग देखने को मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि सलमान खान इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने खुद स्क्रिप्ट पसंद की है और डायरेक्टर के साथ एग्रीमेंट भी कर चुके हैं। फिलहाल सलमान खान अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 पर ही फोकस कर रहे हैं।
इस फिल्म के बाद उनके पास आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान की बड़े बजट वाली फिल्म क्रॉसओवर भी है। इसका टाइटल पठान वर्सेस टाइगर है। यह दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद ही सलमान खान ओटीटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने ZEE5 के साथ 5 साल का एग्रीमेंट भी साइन किया है। इस एग्रीमेंट के बाद अब इस प्लेटफार्म के पास सलमान खान की सभी फिल्मों को ब्रॉडकास्ट करने के राइट्स मिल गए हैं। इस डील के तहत आने वाली पहली फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” है। फिल्म 26 मई तो ZEE5 पर रिलीज होगी।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews