Home Bollywood फिल्म RRR में गवर्नर का रोल निभाने वाले एक्टर रे स्टीवेन्सन का हुआ निधन

फिल्म RRR में गवर्नर का रोल निभाने वाले एक्टर रे स्टीवेन्सन का हुआ निधन

by marmikdhara
0 comment

हॉलीवुड, हॉलीवुड एक्टर रे स्टीवेन्सन का रविवार 21 मई को 58 साल की उम्र में निधन हो गया। पब्लिस्ट ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। आयरिश मूल के एक्टर पिछले साल आई मशहूर फिल्म RRR में नजर आए थे। इसके अलावा रे को थॉर और उसके सीक्वल थाॅर द डार्क वर्ल्ड जैसी कई मा मार्वल फिल्मों में देखा गया था। जिसमें उन्होंने वोलस्टैग का किरदार निभाया था। लेकिन ये के निधन की खबर सामने आने के बाद से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली और जेम्स गन ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि रे का 25 मई को बर्थडे है।

एसएस राजामौली ने दिवंगत एक्टर को दी श्रद्धांजलि

फिल्म RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने दिवंगत एक्टर रे के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। रे की फोटो शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा यह सुनकर हैरान हूं। इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। रे सेट पर अपने साथ काफी खुशियां और एनर्जी लेकर आते थे। उनके कारण सेट पर हमेशा अच्छा माहौल रहता था। उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस शानदार था। मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहते थे रे स्टीवेन्सन
25 मई 1964 को लिस्बर्न में रे ने जन्म लिया। वह 8 साल की उम्र में इंग्लैंड चले गए और ब्रिटिश ओल्ड विक थिएटर स्कूल में एडमिशन लिया। उन्होंने 29 साल की उम्र में ग्रेजुएशन किया। रे इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
90 के दशक की शुरुआत से फिल्म और टीवी शो में एक्टिव हुए रे ने 2000 के दशक में हॉलीवुड फिल्मों में एक्शन फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। उनकी पहली सक्सेसफुल फिल्म 1998 में आई “द थ्योरी ऑफ फ्लाइट” थी। जिसमें उन्होंने हेलेना बाॅनहैम कार्टर का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने वाॅर जोन, मार्वल की थॉर मूवीज में वोल्स्टैग और किल द आइरिशमैन में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस किया था।
रे की 2004 में आई पहली बतौर लीड फिल्म
साल 2004 में आई फिल्म किंग आर्थर में रे ने पहली बार लीड रोल निभाया था। जहां उन्होंने नाइट्स ऑफ द राउंड टेबल में से एक डैगनेट का किरदार निभाया था। अपनी शानदार परफॉर्मेंस के चलते रे जल्द ही अमेरिकन ऑडियंस के बीच सैनिक टाइटस पुलों के किरदार में जाने गए, जो कि एक बिग बजट रोम सीरीज थी।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews