जयपुर, नौकरी की तलाश कर रहे हैं बेरोजगार युवकों के लिए एक सुनहरा अवसर एयर इंडिया ने दिया है। एयर इंडिया ने 480 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 55 साल तक की उम्र के 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार 24 मई तक एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiasl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 25 मई से 30 मई तक आयोजित पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
निम्नलिखित पदों पर भर्ती होगी।
एयर इंडिया द्वारा मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सीनियर सुपरवाइजर, जूनियर सुपरवाइजर, सीनियर सर्विस एग्जीक्यूटिव, सर्विस एग्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट समेत कुल 480 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
वेतनमान
एयर इंडिया में निकली भर्ती में 23,640 रुपए से लेकर 75,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा
एयर इंडिया में निकले पदों में 28 से लेकर 55 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
480 पदों पर होने वाली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर ट्रेड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, ड्राइविंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।
वॉक इन इंटरव्यू की तारीख
उम्मीदवार को पद के अनुसार 25,26,27,28,29,30 मई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मुंबई के तय पते पर पहुंचना होगा।