Home Lifestyle सुशांत सिंह राजपूत पर पहली बार बोले अक्षय कुमार

सुशांत सिंह राजपूत पर पहली बार बोले अक्षय कुमार

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली- अब जब एम्स के डॉक्टरों के एक पैनल ने सीबीआई को अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई थी बल्कि यह आत्महत्या का मामला है | इसके बाद भी बॉलीवुड के प्रति आम जनता का गुस्सा चरम पर है | अब जनता बॉलीवुड के बड़े बड़े एक्टरों और उनकी फिल्मों को बायकॉट किए जाने की मांग कर रही है |
बहुत दिनों तक चुप्पी रखने के बाद अब अक्षय कुमार द्वारा अपने टि्वटर हैंडल से तहे दिल से खुलकर जनता को यह बात कही है कि मैं दिल पर हाथ रख कर कहता हूं मैं आपसे झूठ क्यों बोलूं? बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या है | इससे इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री को बदनाम किया जाए | इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूरी छानबीन कर रहा है और हमें उस पर पूरा भरोसा है | इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बॉलीवुड का हर शख्स उनकी जांच में मदद अवश्य करेगा |
अक्षय कुमार इस वीडियो के माध्यम से बॉलीवुड की छवि को बचाने की कोशिश में नजर आए| उन्होंने कहा कि पूरी इंडस्ट्री को इस तरीके से बदनाम मत करो | मैं हाथ जोड़कर कहता हूं कि पूरी इंडस्ट्री को एक ही तरीके से बदनाम दुनिया की तरह मत देखो | मीडिया के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया पर पूरा भरोसा है | अगर वह मुद्दे नहीं दिखाएगा तो जनता को कैसे पता चलेगा लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि इस मामले को सेंसिटिव तरीके से दिखाया जाए |
अक्षय कुमार का उक्त ट्वीट थोड़ी ही देर में तेजी से वायरल हो गया | अभी तक इसे लगभग 4000 से ज्यादा लोगों ने भी ट्वीट किया है और लगभग 40000 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews