Home News पत्नी से मारपीट के मामले में आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पर गिरी गाज

पत्नी से मारपीट के मामले में आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पर गिरी गाज

by marmikdhara
0 comment

भोपाल- मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें पत्नी के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया था | जिसके पश्चात बेटे द्वारा उक्त वीडियो भेज कर गृहमंत्री और डीजीपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई जिस पर कार्यवाही करते हुए अब पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है |
बताया गया है कि उक्त कार्यवाही गृह मंत्रालय द्वारा विभागीय स्तर पर की गई है | गृह विभाग द्वारा मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आईपीएस शर्मा को कार्य मुक्त कर दिया गया है |
इस बारे में विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था | जिसमें पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी से मारपीट करते हुए दिख रहे थे | वीडियो के अनुसार उनकी पत्नी और उनके बीच किसी बात पर कहासुनी होने के बाद पुरुषोत्तम शर्मा उसे मारने लगते हैं | जिस पर उनकी पत्नी जमीन पर गिर जाती है लेकिन इसके बावजूद भी वह मारपीट जारी रखते हैं | गौरतलब है कि यह भी सामने आया कि उक्त वीडियो स्पेशल डीजी के पुत्र के द्वारा ही बनाया गया है | जिसके बाद उसने कार्यवाही की मांग के साथ उक्त वीडियो गृहमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजा | स्वयं पुत्र के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कार्यवाही की गई है |
अब यदि उनकी पत्नी द्वारा मारपीट के संदर्भ में कोई शिकायत थाने पर भी दी जाती है तो उनके खिलाफ अलग से कानूनी कार्यवाही भी होगी | इस मामले के संदर्भ में पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि उक्त मामला उनका घरेलू मामला है उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews