मुंबई हाल ही में सर्वाधिक चर्चा में सुशांत केस के मामले में अब नई जानकारी सामने आई है एम्स की फॉरेंसिक टीम सीबीआई की टीम एवं सीएफएसएल के एक्सपर्ट किया आज लगभग 2 घंटे मीटिंग हुई इस हेतु एम्स के 4 डॉक्टर लगभग 11:00 बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य के संबंध में विचार-विमर्श एवं गहन चर्चा की गई | इसके पश्चात एम्स के डॉक्टरों ने फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी |
सुशांत केस के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन के मामलों में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों और स्टार्स के नाम सामने आए हैं स्वयं इस हेतु जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख राकेश अस्थाना रविवार को मुंबई पहुंचे और उसके पश्चात उन्होंने पूरे मामले की समीक्षा की |
इस मामले में मीडिया रिपोर्टों के अनुसार चिकित्सकों की पूर्व की रिपोर्ट संदिग्ध लगने पर उसकी समीक्षा वापस करवाई गई है | अब देखना यह है कि अब एम्स के डॉक्टरों द्वारा सौपी गई फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मैं किन नए तथ्यों का खुलासा होता है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)