Home News जयपुर ग्रामीण पावटा इलाके में युवती की गला काटकर हुई हत्या, घर से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर मिली लाश-

जयपुर ग्रामीण पावटा इलाके में युवती की गला काटकर हुई हत्या, घर से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर मिली लाश-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, जयपुर ग्रामीण पावटा इलाके में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर युवती की लाश मिली है। युवती की गला काटकर हत्या की गई है। बुधवार रात 8:00 बजे तक वह घर में ही थी, उसके बाद किसी ने उसको नहीं देखा। आधी रात के बाद भाई पिता घर आए तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पिता को घर से थोड़ी ही दूर पर कटीली तारों के बीच मेड पर बेटी का शव दिखा। तब पुलिस को सूचना दी गई। यह मामला जयपुर ग्रामीण के पावटा का है।

प्रागपुरा पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती की 5 महीने पहले सगाई हुई थी। मंगेतर किसी दूसरी युवती को लेकर भाग गया। इसके बाद युवती के परिवार ने शादी तोड़ दी थी। युवक युवती पर शादी का दबाव बना रहा था।

आधी रात घर आए पिता भाई ने की खोजबीन-
जयपुर ग्रामीण एएसपी सुमित गुप्ता ने बताया कि डोडा वाली ढाणी की रहने वाली मनीषा मीणा का शव मिला है। वह राजकुमार मीणा की बेटी थी। मनीषा का एक बड़ा भाई मनोज है। व दो बहने हैं। मनीषा से एक छोटी बहन है। वह B.A. फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। उससे पिता और भाई शादी में डीजे का बिजनेस करते हैं। दोनों बुधवार दोपहर किसी प्रोग्राम में गए थे। रात करीब 12 बजे बड़ा भाई मनोज घर पहुंचा। वह कमरे में गया तो मनीषा नजर नहीं आई। भाई बहन एक ही कमरे में सोते थे। मां दूसरे कमरे में सो रही थी। मां ने भी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

घर से 50 मीटर दूरी पर संघर्ष के निशान मिले –
मनोज अभी पूछताछ कर ही रहा था कि उसके पिता राजकुमार भी घर आ गए। मनीषा को तलाशते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत तक पहुंच गए। वहां कटीले तारों की मेड के पास मनीषा की लाश देखी। बेटी की लाश देखकर पूरा परिवार सन्न रह गया। मौके पर खून फैला था। गले को धारदार हथियार से काट दिया था। तभी प्रागपुरा पुलिस को सूचना दी गई। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस को मनीषा के घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में संघर्ष के निशान भी मिले हैं। मनीषा की बहन ने बताया कि रात 8 बजे तक वह कमरे में ही थी। इसके बाद वह कमरे के दरवाजे पर नजर आई थी। वह कब घर से बाहर निकली इसकी जानकारी नहीं है।

कुछ महीने पहले ही टूटी थी सगाई-
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि मनीषा की 5 महीने पहले ही एक युवक से सगाई हुई थी। वह युवक किसी और लड़की को लेकर भाग गया। पुलिस ने भागी हुई लड़की और लड़के को पकड़ लिया। मनीषा के घर वालों ने सगाई तोड़ दी। इसके बाद युवक मनीषा पर सगाई व शादी करने का दबाव डाल रहा था। वह इसके लिए तैयार नहीं थी। उस युवक की तलाश की जा रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews