जयपुर , राजस्थान में स्कूल शुरू होते ही बच्चों में कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आने लगे हैं। जयपुर के जयश्री पेडी़वाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में एक ही दिन में 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छठी से बारहवीं तक का स्कूल 1 हफ्ते के लिए बंद कर दिया है। इस स्कूल में पढ़ने वाले 12 बच्चों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 11 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें 2 बच्चे जयपुर के हैं।
जयश्री पेडी़वाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल के कोऑर्डिनेटर अनुज शर्मा ने बताया कि डे बोर्डिंग होने की वजह से स्कूल में लगातार छात्रों का चैकअप किया जाता है। मुंबई से आए एक स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाया गया था, इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग कर अन्य बच्चों के भी सैंपल लिए गए थे। इनमें 11 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। सभी एसिमटोमैटिक हैं। स्टूडेंट डे बोर्डिंग में पढ़ने वाले हैं। एहतियातन स्कूल प्रबंधन ने छठी से बारहवीं तक का स्कूल 1 हफ्ते के लिए बंद कर दिया है। शर्मा ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी ताकि स्कूल के दूसरे बच्चे घर बैठ कर पढ़ सके। बताया जा रहा है कि यह सभी बच्चे ग्यारहवीं क्लास के हैं।
दीपावली से अब तक 19 बच्चे मिले पॉजिटिव-
जयपुर में नवंबर में अब तक कुल 19 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से ढाई साल के एक बच्चे की तो इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी। स्कूलों की स्थिति देखे तो सवाई मानसिंह स्कूल में पॉजिटिव मिलने के बाद जयश्री पेरडी़वाल स्कूल में भी पिछले दिनों एक छोटा बच्चा पॉजिटिव मिला था। वही नीरजा मोदी स्कूल का भी एक स्टूडेंट पिछले दिनों पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन वह बच्चा दिवाली बाद से स्कूल नहीं गया। आज फिर 11 नए केस जयश्री पेडी़वाल स्कूल में मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बड़े बच्चों के स्कूल को 7 दिन के लिए बंद कर दिया है।
पेरेंट्स में है डर का माहौल-
स्कूल में बच्चों के कोरोना संक्रमण आने के बाद पेरेंट्स में डर का माहौल बन गया है। पेरेंट्स अमित खंडेलवाल ने बताया कि फिलहाल वैक्सिंग छोटे बच्चों को नहीं लगी है। ऐसे में जब तक छोटे बच्चों को वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लग जाती, तब तक पूरी क्षमता के साथ स्कूल नहीं खोले जाने चाहिए।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)