Home News गहलोत के सलाहकार रामकेश मीणा का सचिन पायलट पर हमला, रामकेश बोले -पायलट ने हाईकमान को गुमराह कर निर्दलीय और बसपा विधायक को मंत्री नहीं बनने दिया-

गहलोत के सलाहकार रामकेश मीणा का सचिन पायलट पर हमला, रामकेश बोले -पायलट ने हाईकमान को गुमराह कर निर्दलीय और बसपा विधायक को मंत्री नहीं बनने दिया-

by marmikdhara
0 comment

गहलोत मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद भी कांग्रेस के भीतर खींचतान और खेमाबंदी बाहर आने लगी है। सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार बनाए गए रामकेश मीणा ने सचिन पायलट पर जमकर जुबानी हमला बोला। रामकेश मीणा ने कहा कि सचिन पायलट ने निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को मंत्री नहीं बनने दिया। जिन्होंने संकट के समय सरकार का साथ दिया उनके खिलाफ पायलट में हाईकमान के सामने माहौल बनाया। सीएम का संकट के समय जिस ने भी साथ दिया उन्हें समय आने पर भूमिका जरूर देते हैं। पायलट में बार-बार हाईकमान के पास जाकर निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आने वाले मंत्री बनाने का विरोध किया।

रामकेश मीणा ने कहा सचिन पायलट ने हाईकमान को गुमराह किया है। बार-बार हाईकमान के पास जाकर कहा कि कांग्रेस का बहुमत है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिलना चाहिए। यह बातें करके हाईकमान को गुमराह किया। हकीकत तो यह है कि निर्दलीय विधायक सरकार के साथ नहीं होते तो सरकार नहीं बचती।

सचिन पायलट ने जनाधार वाले लोगों की टिकट काटी, नहीं तो डेढ़ सौ से ज्यादा सीट आती-

रामकेश मीणा ने कहा बसपा से आने वाले साथियों और निर्दलीयों ने कोई अपराध नहीं किया। यह सब विधायक मूल रूप से कांग्रेस बैकग्राउंड के ही थे। लेकिन इनके टिकट काट दिए। पायलट ने मेरा भी टिकट काट दिया। मेरा टिकट कटवाने के लिए पायलट जो कर सकते थे वह किया। पायलट की वजह से निर्दलीय जीत कर आने वाले का टिकट कटा। पायलट ने जितना भी टिकट काटा वे जनाधार वाले लोग थे। जनाधार वाले नेताओं का टिकट नहीं काटते, पूरी कमान पायलट के हाथ में नहीं होती, तो कांग्रेस की डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें आती। निर्दलीय तन-मन-धन लगाकर 34 दिन तक सरकार का साथ दिया।

रामकेश मीणा के बयान से साफ संदेश खींचतान जारी रहेगी आगे भी-

रामकेश मीना के बयान से साफ हो गया है कि कांग्रेस में आपसी खींचतान कम नहीं होगी। गहलोत पायलट कैंप के बीच दिखावे के तौर पर एक बार सुलह भले ही लग रही हो, लेकिन हकीकत अलग है। सीएम के सलाहकार के बयान के मायने होते हैं। ऐसे में दोनों खेंमों के बीच आगे भी टकराव जारी रहने की संभावना है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews