Home News जयपुर की महिला योग टीचर ने अपने बॉयफ्रेंड का चाकू से प्राइवेट पार्ट काटा, फोन पर कहां आई एम सॉरी-

जयपुर की महिला योग टीचर ने अपने बॉयफ्रेंड का चाकू से प्राइवेट पार्ट काटा, फोन पर कहां आई एम सॉरी-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,  जयपुर में एक महिला योग टीचर ने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट कर अलग कर दिया। घटना के दौरान युवक बेहोशी की हालत में था। जब उसे होश आया तो बिस्तर पर खून से लथपथ था। लड़की उसे छोड़ कर भाग गई थी। पीड़ित युवक ने जब लड़की को फोन किया तो सॉरी बोली और दोबारा घर आकर उसे अस्पताल पहुंचाया। गर्लफ्रेंड उसे गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल ले गई। वहां से उसे SMS अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मामला सामने आने के बाद भांकरोटा पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा क्यों किया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। युवक 2 दिन अस्पताल में भर्ती रहा, जहां सर्जरी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार 28 साल का युवक और 35 साल की युवती दोनों ही योग शिक्षक हैं। पीड़ित मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है। लेकिन पिछले 3 साल से वह जयपुर में ही योग पर स्टडी और ट्रेनिंग ले रहा है। पीड़ित युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती रीमा नाम की युवती से हुई थी। दोनों एक ही पेशे से जुड़े थे, तो दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। दोनों आपस में एक दूसरे से मिलने भी लगे। यहां तक कि घर पर आना जाना भी शुरू हो गया।

पीड़ित ने बताया कि वह 16 नवंबर को योग क्लास लेकर घर लौट रहा था, तभी युवती ने फोन किया और उसे दूध और सब्जी मंगवाई। सामान लेकर शाम को वह अपनी दोस्त के यहां पहुंचा। दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद युवक अपने घर जाने लगा तब युवती ने भी उसके साथ घर चलने की बात कही। दोनों युवक के घर पहुंचे, घर पहुंचने के बाद उसे चक्कर आने लगे और घबराहट होने लगी। रात को जब उसकी आंख खुली तो बिस्तर पर खून फैला था।

रात 2:00 बजे होश आया तो प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला-
युवक ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह बेहोश हो गया। रात करीब 2:00 बजे होश आया तो कपड़े फटे हुए नजर आए। फर्श और बिस्तर पर काफी खून बिखरा हुआ था। उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है। कमरे में युवती भी नजर नहीं आई। वह दर्द से चिल्लाने लगा।

युवती ने फोन पर रोते हुए कहा – आई एम सॉरी-
युवक ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इस पर उसने युवती को फोन किया तो वह रोते हुए बोली आई एम सॉरी। इस पर युवक ने गर्लफ्रेंड को हॉस्पिटल ले जाने को कहा। कुछ देर में युवती उसके घर पहुंची और एक नीजी अस्पताल ले गई। जहां से उसे s.m.s. अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड वहां से चली गई। 2 दिन युवक का इलाज चला और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भांकरोटा थाने में केस दर्ज करवाया। रिपोर्ट में युवक ने आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम करने का प्रयास किया। असफल होने पर प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिलहाल महिला के पकड़े जाने पर पूछताछ में ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews