मुंबई- हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का मामला बॉलीवुड के सबसे चर्चित मामलों के रूप में सामने आया है | इस मामले के बाद से बॉलीवुड के बारे में कई नए नए राज लोगों के सामने आए हैं | ऐसे में अब विश्वस्त सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत कि जिंदगी से प्रेरित अपकमिंग फिल्म जल्दी ही सामने आएगी | इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर नारकोटिक्स अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे | उनके अलावा अमन वर्मा भी फिल्म में ईडी अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे | इस फिल्म में जुबेर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और साथ ही सुधा चंद्रन सीबीआई ऑफिसर के रोल में नजर आएगी |
सूत्रों के मुताबिक फिल्म की कास्ट लगभग पूरी हो चुकी
है | इस फिल्म में सोमी खान को सुशांत की मैनेजर रिया सालयान के रोल के रूप में चुना गया है | जल्दी ही इस फिल्म के रूप में आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)