Home News दिनदहाड़े की गई युवती की हत्या

दिनदहाड़े की गई युवती की हत्या

by marmikdhara
0 comment

जयपुर – राजधानी जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े युवती की चाकू और गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है | पुलिस द्वारा आरोपी विष्णु चौधरी को गिरफ्तार किया गया है | बताया जा रहा है कि आरोपी धौलपुर का निवासी है|
जानकार सूत्रों से पता चला है कि झुंझुनूं निवासी गरिमा चौधरी शनिवार सुबह आदर्श नगर स्थित वैदिक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने आई थी | जब उसकी परीक्षा समाप्त हो गई और वह बाहर आई तो लगभग 10:15 बजे विष्णु चौधरी नामक युवक ने उसे रोक लिया और उसने युवती पर पहले चाकू से हमला किया और बाद में गोली मारकर भागने लगा | जिस पर मौके पर हड़कंप मच गया और वहीं मोती डूंगरी थाने के कांस्टेबल ने विष्णु चौधरी को दबोच लिया | बाद में सूचना पर आदर्श नगर पुलिस थाना का जाब्ता मौके पर पहुंचा |
इस बीच पुलिस ने लहूलुहान हालत में घायल युवती को s.m.s. अस्पताल में भर्ती कराया | जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | डीसीपी राहुल जैन के अनुसार आरोपी विष्णु चौधरी धौलपुर का निवासी है और वह जयपुर में आर ए एस की कोचिंग कर रहा था | फिलहाल मृत्यु के कारणों की समीक्षा नहीं हो पाई है | पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था | युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है | अचानक हुई इस वारदात से आसपास में काफी डर का माहौल पैदा हो गया |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews