Home News अखिल भारतीय मंसूरी समाज की युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी गठित

अखिल भारतीय मंसूरी समाज की युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी गठित

by marmikdhara
0 comment

अजमेर – अजमेर के किशनगढ़ शहर में अखिल भारतीय मंसूरी समाज के युवा प्रकोष्ठ की बैठक राज्य सरकार की गाइडलाइन के अधीन 26 सितंबर 2020 शुक्रवार को संपन्न की गई | इस बैठक में अखिल भारतीय मंसूरी समाज की युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया गया और संगठन के बैच का विधिवत रूप से विमोचन किया गया |
उक्त बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष फरजान अली, राष्ट्रीय सचिव उस्मान अली मंसूरी और प्रदेश अध्यक्ष सफी मोहम्मद मंसूरी के निर्देशानुसार कोविड-19 में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरी सतर्कता से की गई थी | इस बैठक में अखिल भारतीय मंसूरी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने अली भाई मंसूरी ने नए पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए और सभी को संगठन के बेच दिए गए |
इस अवसर पर मंसूरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री सलीम मंसूरी ने संदेश देते हुए कहा कि समाज के सभी व्यक्तियों को अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलानी चाहिए क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही विकास किया जा सकता है | सलीम मंसूरी ने इस संबंध में समाज को आगे बढ़ाने और वर्तमान व्यवस्था में नैतिक मूल्यों के संदर्भ में अपने अनुभव को साझा किया |
इस अवसर पर अजमेर जिला अध्यक्ष मुराद मंसूरी ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत एवं उत्साह वर्धन किया | उक्त प्रोग्राम का संचालन अली भाई मंसूरी , शहजाद भाई मंसूरी, फिरोज भाई मंसूरी और जावेद भाई मंसूरी द्वारा किया गया | इस अवसर पर समाज के सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौजूद रहे|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews