Home News लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने छात्र जनशक्ति परिषद का किया गठन, खुद को अध्यक्ष किया घोषित-

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने छात्र जनशक्ति परिषद का किया गठन, खुद को अध्यक्ष किया घोषित-

by marmikdhara
0 comment

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों अपनी ही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(RJD) से नाराज चल रहे हैं। छोटे भाई तेजस्वी से भी उनकी सांठ-गांठ नहीं बैठ पा रही है। सोशल मीडिया पर तेजप्रताप लगातार छोटे भाई पर तंज कस रहे हैं। शिक्षक दिवस पर रविवार को उन्होंने छात्र जनशक्ति परिषद का गठन किया और खुद को इसका अध्यक्ष भी घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि छात्र RJD के प्रदेश अध्यक्ष को हटाकर नया अध्यक्ष बनाने और RJD के प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होने के बाद तेजप्रताप ज्यादा भड़क गए हैं।

नए आंदोलन की होगी शुरुआत-

तेजप्रताप ने कहा कि छात्र जनशक्ति परिषद से वह नए आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह आंदोलन बिहार समेत अन्य राज्यों में भी होगा। उन्होंने युवाओं के इस मिशन से जुड़ने की अपील की है। संगठन का नया फेसबुक और ट्विटर पेज भी बनकर तैयार होगा। सदस्यता फॉर्म भी तैयार किया जाएगा। यूनिवर्सिटी में कैंप भी लगाए जाएंगे।

आरजेडी के लिए बैकबोन की तरह काम करेगा-

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रहे तेज प्रताप ने बताया कि छात्र जनशक्ति परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, और बेरोजगारी के मुद्दे को दमदार तरीके से उठाएगी। यह संगठन आरजेडी का ही अंग होगा। आरजेडी को मजबूत बनाना ही छात्र जनशक्ति परिषद का बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि छात्र आरजेडी अलग तरीके से चलेगा और अलग काम करेगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews