जयपुर – लगभग 8 माह के लंबे अंतराल बाद कांग्रेस जन घोषणा पत्र समिति की बैठक 25 सितंबर को जयपुर में होने जा रही है | समिति कांग्रेस के मेनिफेस्टो के अनुसार मंत्रियों का फीडबैक लेगी | उसके आधार पर वे जनता को 2 अक्टूबर को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे |
सोनिया गांधी के निर्देश पर बनी उक्त समिति के आला अधिकारी अब इस संदर्भ में फीडबैक लेने 8 महीने बाद जयपुर आ रहे है | उक्त बैठक जयपुर स्थित खासा कोठी होटल में दोपहर 12:00 बजे से लगभग 4:00 बजे तक चलेगी | जिसमें मंत्रियों से उनके काम काजो और विभागों के संबंध में जानकारी और घोषणा पत्र के वादों के संदर्भ में किए गए कार्यों के बारे में बातचीत की जाएगी | सभी विभागों के कामकाज का फीडबैक मंत्रियों से समिति के माध्यम से लिया जाएगा|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)