Home News ऑनलाइन क्लास में ठीक से पढ़ाई नहीं करने पर अपने साढ़े तीन साल के बेटे की तकिए से मुंह दबाकर मां ने ही कर दी हत्या

ऑनलाइन क्लास में ठीक से पढ़ाई नहीं करने पर अपने साढ़े तीन साल के बेटे की तकिए से मुंह दबाकर मां ने ही कर दी हत्या

by marmikdhara
0 comment

नासिक, ऑनलाइन क्लास के दौरान पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज एक मां ने अपने साढ़े 3 साल के बेटे की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे जब पश्चाताप हुआ, तो उसने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
नासिक पुलिस के मुताबिक यह घटना पाथर्डी फाटा इलाके के साईं सिद्धि अपार्टमेंट की है। सोमवार रात करीब 9:30 बजे 30 वर्षीय शिखा सागर पाठक का शव फंदे से लटका मिला। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि इन दोनों मौतों के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए।
महिला ने सुसाइड नोट में यह स्पष्ट रूप से नहीं लिखा कि बेटे की हत्या उसने ही की है। हालांकि दोनों के शव कमरे के अंदर थे। और कमरा बाहर से बंद था। बच्चे की नाक से खून बह रहा था। महिला के माता-पिता ने भी अपने नाती की हत्या किए जाने की पुष्टि की है।

तकिए से दबाया बेटे का मुंह-

मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त सोहेल शेख ने बताया कि शिखा ने सोमवार शाम 5 बजे के आसपास तकिए से मुंह दबाकर अपने बेटे की हत्या की थी। इस मामले में हत्या और आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है।

इस घटना से पहले पढ़ने से टोकने पर बेटी ने की थी अपनी मां की हत्या-

इस घटना से पहले 30 जुलाई को नवी मुंबई में 15 साल की किशोरी ने कथित रूप से कराटे की बेल्ट से मां की गला घोट कर हत्या कर दी थी। रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बीच लगातार झगड़ा होता था। क्योंकि महिला चाहती थी कि उसकी बेटी मेडिकल की पढ़ाई करें। लेकिन बेटी इससे इंकार कर रही थी। मां की हत्या के बाद लड़की को अरेस्ट कर लिया गया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews