Home Bollywood तमिल एक्ट्रेस यशिका आनंद एक कार दुर्घटना में हुई गंभीर रूप से घायल, दोस्त ने मौके पर ही तोड़ा दिया दम-

तमिल एक्ट्रेस यशिका आनंद एक कार दुर्घटना में हुई गंभीर रूप से घायल, दोस्त ने मौके पर ही तोड़ा दिया दम-

by marmikdhara
0 comment

तमिल एक्ट्रेस यशिका आनंद शनिवार देर रात एक भीषण कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई। महाबलीपुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में यशिका को गंभीर चोट आई है। उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यशिका को होश आ गया है। उनके हाथ, पैर और हिप में फैक्चर हो गया है। वहीं उनकी एक दोस्त की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीदों के मुताबिक जिस एसयूवी कार में यशिका ट्रेवल कर रही थी, वह नियंत्रण से बाहर हुई और डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी थी। जिससे के कारण भारी क्षति हुई और कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को बचाने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त कार की फोटोस भी वायरल हो रही है।

यशिका आनंद की दोस्त की मौके पर ही हुई मौत-

यशिका की दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई। यशिका समेत तीन लोगों को कार से बाहर निकाला गया था। तीनों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जबकि यशिका की दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी कार के अंदर बुरी तरह फंसी हुई थी। उन्हें बचाने के लिए मदद का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस खबर को सुनने के बाद यशिका के पिता दिल्ली से चेन्नई आ गए हैं।

महाबलीपुरम पुलिस कर रही घटना की जांच-

महाबलीपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस घटना की जांच कर रही है। यशिका की दोस्त भवानी के शव को चैंगलपेट अस्पताल में ऑक्टोपसी के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने का मामला है। हालांकि अभी डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

“बिग बॉस तमिल 2” में नजर आई थी यशिका आनंद-

बता दे कि यशिका आनंद टीवी रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 2 में नजर आई थी। इसे कमल हासन ने होस्ट किया था। यशिका ने फिल्म ‘कवालई वेंदम’ से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्हें कार्थिक नरेन की थ्रिलर फिल्म “धुरुवंगल पथिनारू” से पहचान मिली थी। बिग बॉस में यशिका पांचवें नंबर पर रही थी। उन्होंने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘कदामाइयई सेई’ की शूटिंग पूरी की है। जिनके अपोजिट एसजे सुरेश नजर आने वाले हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews