Home News मिक्सर ग्राइंडर की मोटर में छुपा कर लाया 1399 ग्राम गोल्ड, दुबई से आए पैसेंजर को कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार-

मिक्सर ग्राइंडर की मोटर में छुपा कर लाया 1399 ग्राम गोल्ड, दुबई से आए पैसेंजर को कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक यात्री के पास से करीब 68.93 लाख रुपए की कीमत का सोना पकड़ा है। यात्री मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर सोना छुपा कर लाया था। सोने का वजन करीब 1400 ग्राम है। कस्टम विभाग ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।
कस्टम कमिश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर बी.बी अटल के नेतृत्व में उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार देर रात दुबई से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यह यात्री आया था। यात्री का लगेज जब स्कैनिंग मशीन से चेक करके निकाला तो उसमें मिक्सर ग्राइंडर डिडेक्ट होने के साथ अन्य दूसरी धातु भी डिडेक्ट हुई। शक होने पर यात्री से जब पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

करीब 69 लाख रुपए है जब्त किये गए सोने की कीमत-

चेकिंग के दौरान जब मिक्सर ग्राइंडर को खुलवाया और उसकी मोटर को मशीन से कटवाया तो अंदर पार्ट में गोल्ड रिंग के रूप में सोने को सिल्वर रंग से पोलिश करके अटैच कर रखा था। इसे कटर से तोड़कर निकाला और सोने का जब वजन किया तो वह करीब 1400 ग्राम निकला। सोने का बाजार मूल्य निकालने पर उसकी कीमत करीब उन 69 लाख रुपए मिली। उन्होंने बताया कि सोने की वैल्यू 20 लाख से ज्यादा होने के कारण यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है कि वह दुबई कब गया था और इसके लिए यह सोना लेकर आया है। एयरपोर्ट से बाहर कौन उससे सोना लेने आने वाला था। इसके लिए अभी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

गिरफ्तार हुए यात्री दुबई में करता है मजदूरी-

पकड़ा गया व्यक्ति राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है। वह दुबई में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लाइन में मजदूरी करता है। उसे दुबई में शेरनी आबाद नाम के व्यक्ति ने यह मिक्सर ग्राइंडर दिया था और कहा था कि मेरा कोई परिचित जयपुर एयरपोर्ट के बाहर इसे ले लेगा। मिक्सर ग्राइंडर देने वाला व्यक्ति नागौर का रहने वाला है। और वह दुबई में ही काम करता है।

पिछले 1 सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई कस्टम विभाग की-

जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के मामले में 1 सप्ताह के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 7 जुलाई को भी एक यात्री जो शांहजहां से एयर अरेबिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचा था। उसके पास से करीब 20 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद किया गया था। उस समय यात्री इलेक्ट्रॉनिक बर्नर और वेक्यूम क्लीनर में सोना छिपाकर लाया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews