Home Religious बिना पैसों का इलाज गायत्री मंत्र

बिना पैसों का इलाज गायत्री मंत्र

by marmikdhara
0 comment

आधुनिक समाज में तनावपूर्ण जीवन के चलते मानव उच्च रक्तचाप, हृदयरोग और कैंसर आदि जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहा है। जीवनशैली में सुधार से बहुत से रोग यूं ही काफूर हो जाते हैं। साथ-साथ एक और आसान उपाय है, जिसमें कोई पैसा नहीं लगता और जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते। बस नियमपूर्वक नित्य करने की जरूरत भर है। यह आसान उपाय है गायत्री मंत्र, जो सदियों से आजमाया हुआ है। और आजकल इसे विज्ञान की कसौटी पर भी कसा जा चुका है।

1. यह मंत्र किसी भी अवस्था में अर्थात बैठ कर लेट कर या खड़े होकर पढ़ा जाए तो समान लाभ मिलता है।

2. मंत्र ओम शब्द से शुरू होता है- ओम शब्द को जितना लंबा खींचा जा सके, बिना सांस लिए उतना खींचिये। ओ और म शब्द को अलग-अलग लंबा खींचिए।

3. इसके बाद शेष मंत्र को सही उच्चारण के साथ जितना तेज गति से पढ़ या बोल सकें बोलें। ओम की प्रक्रिया हर बार दोहराएं। पांच मिनट तक लगातार ओम और मंत्र दोहराते रहें।

4. यह प्रक्रिया एक माह तक हर दो घंटे में करें। इस प्रकार सामान्य व्यक्ति के जाग्रत 16 घंटे में 8 बार करें। 24 घंटों में कुल 40 मिनट का समय देना हैं।

5. एक माह बाद इस प्रक्रिया का लाभदायक असर अवश्य दिखाई देगा। अब इस प्रक्रिया को 24 घंटे में चार बार करते हुए जारी रखें।

6. सुबह उठने के समय और रात सोने के समय इस मंत्र का पांच-पांच मिनट उच्चारण आवश्यक है। इसके बाद सिर्फ दो बार कोई निश्चित समय तय कर इस मंत्र का नियमित पाठ करते रहें।

7. इस विधि के साथ अपने डाक्टर द्वारा सुझाई दवाएं जारी रख सकते हैं।

8. इस विधि से कोई हानि नहीं होती और न कोई साइड इफेक्टस होते हैं।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews