Home Bollywood फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बड़े भाई वीर चोपड़ा का हुआ निधन, साथ ही हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर कुमार रामसे भी नहीं रहे-

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बड़े भाई वीर चोपड़ा का हुआ निधन, साथ ही हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर कुमार रामसे भी नहीं रहे-

by marmikdhara
0 comment

एक और जहां बॉलीवुड दिलीप कुमार के निधन पर शोक में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी तरफ एक और बॉलीवुड हस्ती का कोरोना से निधन हो गया। फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा नहीं रहे। वीर चोपड़ा के अलावा हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर रामसे ब्रदर्स के सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का भी 85 साल की उम्र में निधन हो गया है।

3 हफ्ते तक कोरोना से जुझते रहे वीर चोपड़ा-

जानकारों के मुताबिक निर्माता वीर चोपड़ा मालदीव में वेकेशन के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। वह करीब 3 हफ्ते तक कोरोना से जूझते रहे और आखिरकार बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। चोपड़ा ने अपने भाई विधु विनोद की कई फिल्मों में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम किया था। उन्होंने बॉबी देओल और शबाना रजा की फिल्म करीब के साथ काम शुरू किया था। वे मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री ईडियट्स जैसी फिल्मों के क्रिएटिव प्रोड्यूसर बने।
उनका आखरी प्रोजेक्ट ब्रोकन हॉर्सेज था जो 2015 में रिलीज हुआ था। वीर के परिवार में उनकी पत्नी नीता नायक चोपड़ा है, जिन्होंने साउंड डिजाइनर के रूप में काम किया है।

हार्ट अटैक के कारण हुआ कुमार रामसे का निधन-

कुमार रामसे का गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 85 साल के थे। उन्होंने ऋषि कपूर स्टारर फिल्म खोज सहित रामसे ब्रदर्स की कई हॉरर फिल्मों को लिखा था। उनके बड़े बेटे गोपाल के मुताबिक कुमार ने हीरानंदानी में अपने घर पर आखिरी सांस ली।
गोपाल ने कहा आज सुबह करीब 5:30 बजे हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। उनका निधन बहुत ही शांति से हुआ। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 12:00 बजे होगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
                                         www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews