मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान को मिटाने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन की कवायद काम होती नजर आ रही है। पायलट समर्थक विधायक ने अपने तेवर फिर से दिखाने शुरू कर दिए हैं। पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि अपने हक की आवाज उठाने के लिए हम दिल्ली और मानेसर गए थे। हक की आवाज उठाने अगर दिल्ली मानेसर जाना आत्महत्या है, तो हम बार-बार करेंगे। वैसे भी हम आत्महत्या तो पहले ही कर चुके हैं। अगर अपने हक के लिए बोलना आत्महत्या है, तो हम बार-बार यही करेंगे।
वेद प्रकाश सोलंकी ने यह भी कहा कि जिस तरह की किसान इंद्रदेव का इंतजार करते हैं, उसी तरह हम भी इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है हमारे वाले इंद्रदेव भी मेहरबान होंगे। वेद प्रकाश से जब पूछा गया कि सूखा पड़ने पर किसान आत्महत्या करते हैं। आप पर सियासी इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई तो क्या आप भी आत्महत्या करेंगे? इस पर उन्होंने कहा हम तो पहले ही आत्महत्या कर चुके हैं।
पिछले साल बगावत के समय मानेसर में बाड़े बंदी में जाना क्या आत्महत्या था? इस सवाल पर वेद प्रकाश ने कहा हम हमारे हम की आवाज उठाने और हाईकमान से अपनी बात कहने दिल्ली और मानेसर गए थे। अपने हक की आवाज उठाना आत्महत्या है, तो हम यह बार-बार करेंगे। हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम फिर दिल्ली और मानेसर जाने के लिए तैयार हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)