नई दिल्ली – भारत वर्तमान में कोरोना केस के बढ़ते मामलों के चलते अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है लेकिन इसी बीच राहत देने वाली खबर यह है कि भारत में कोरोना की रिकवरी रेट बढ़ी है | अब भारत अमेरिका को पछाड़कर कोरोना से रिकवरी के मामले में प्रथम स्थान पर आ गया है | इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जानकारी दी गई है | भारत में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 80% तक पहुंच गई है और मृत्यु दर घट कर 1.61 तक पहुंच गई है |
आपको बता दें कि अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है | अब तक वहां पर 67,26,353 कोरोना केस सामने आ चुके हैं और वहीं दूसरी तरफ भारत 53,08,014 कोरोना केस के साथ दूसरे स्थान पर है | तीसरे नंबर पर ब्राजील है और बाद में कोरोनाव प्रभावित देशों में रूस और पेरू का नंबर आता है |
भानु प्रकाश शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता)
मार्मिक धारा
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)