सुशांत केस के बाद बॉलीवुड आए दिन विवादों की सुर्खियों में है | इसी क्रम में अब एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है | एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा ट्वीट कर लिखा गया है कि अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया | नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए की इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को | मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है | मेरी सुरक्षा खतरे में है | प्लीज मदद कीजिए |
खुद कंगना राणावत भी अब उसके समर्थन में खुलकर सामने आई है और उसने ट्वीट किया है कि अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो | इसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन देखने को मिले हैं | उक्त आरोप के बाद अब एक बार फिर मी टू कैंपेनिंग सामने आई है | इन सब आरोपों के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा द्वारा भी ट्वीट कर कहा गया है की पायल घोष अपनी शिकायत उन्हें भेजें | जिस पर महिला आयोग उचित कार्यवाही करेगा |
बॉलीवुड पर एक के बाद एक नए आरोप लगातार सामने आ रहे हैं | ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड की सच्चाई अब लोग खुलकर सामने ला रहे हैं और दुनिया को बता रहे है कि जिस चकाचौंध के पीछे दुनिया दीवानी है उसके पीछे कितना भयानक अंधेरा छुपा हुआ है
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)