गिली नीम की लकड़ी से लदे दो ट्रकों को गुजरात पहुंचाने की फिराक में जुटे तस्करों की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। जिला विशेष टीम ने बुधवार देर रात को कुंआ थाना सर्कल के डूंगरसारण शिशोड रोड पर नाकाबंदी कर इन ट्रकों को पकड़ा। ट्रकों को एस्कॉर्ट कर रही कार भी कार्रवाई का हिस्सा बनी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक रंजीत सिंह व राकेश मीणा को गिरफ्तार किया। वही एस्कॉर्ट वाहन के चालक नोलियापाड़ा निवासी अरविंद सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में जब्त किए गए दो ट्रक व कार को पुलिस ने कुआं थाना परिसर में रखवाया है।
वहीं आरोपियों को भी पुलिस थाने ले आई। अवैध कारोबार को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की ओर से जारी अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी दिलीपदान कुआं थाना इलाके से दो ट्रक और कार के गुजरात बॉर्डर पार करने की सूचना मिली। मुखबिरी के बाद पुलिस ने यहां डूंगरसारण शिशोड रोड पर नाकेबंदी की। तभी यहां से एक कार गुजरी पुलिस ने उसमें सवार अरविंद सिंह को पकड़ा। पीछे से आए दो ट्रकों में भी पुलिस को नीम की गीली लकड़ी लदी मिली। पुलिस ने आरोपी चालक से लकड़ी के परिवहन को लेकर आवश्यक दस्तावेज मांगे। इस बारे में आरोपी वाहन चालक कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पुलिस को सौंप दिया है। वहीं वाहनों को भी बरामद किया। पुलिस की मानें तो कोरोना काल में वातावरण में ऑक्सीजन की कमी गहरा रही है। वहीं अवैध धंधे में लिप्त तस्कर नीम के हरे पेड़ों को ही निशाना बना रहे हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)