दक्षिण रेलवे ने 10वीं पास कैंडिडेट के लिए बंपर भर्तियां निकाली है। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर विभिन्न डिवीजन में एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 3378 भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। जो 30 जून तक जारी रहेगी। इच्छुक कैंडीडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स दसवीं पास होने चाहिए। इसके अलावा कैंडीडेट्स के पास आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
एज लिमिट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 15 से 24 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
जनरल और ओबीसी कैटेगरी- 100 रुपए
SC-ST/ PwBD/ महिला- कोई शुल्क नहीं
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य कैंडीडेट्स 30 जून तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के 3378 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-
270