नागौर जिले के मकराना थाना क्षेत्र में एक गांव में विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता अपनी बहन के साथ टॉयलेट के लिए घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने चाकू की नोक पर दोनों को जबरदस्ती ट्रैक्टर में बैठा लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाते वक्त ने अपने दो अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। फिर तीनों ने एक विवाहिता से बारी- बारी दुश्मन किया और इसी दौरान दूसरी विवाहिता को बंधक बनाए रखा।
दोनों विवाहिता बहनों ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को सारी बात बताई। रविवार देर रात्रि में मकराना थाने में आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि पीड़ित और उसकी बहन की शादी मकराना थाना क्षेत्र के कोलियाडूंगरी गांव में ही एक घर में हुई है। दोनों बहने 24 मई को टाॅयलेप के लिए घर से बाहर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले मांगीलाल गुर्जर के बेटे देवकरण ने चाकू की नोक पर दोनों बहनों को डराकर अपने ट्रैक्टर में बैठा लिया और गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी देवकरण ने अपने दो साथियों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद देवकरण और उसके तीनों साथियों ने 30 साल की विवाहिता के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)