डायरेक्टर प्रोड्यूसर के तौर पर कई सुपरहिट फिल्में बना चुके फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को हाल ही में दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इस बात की जानकारी देते हुए कश्यप के स्पोकपर्सन ने एक न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत में कहा “जी हां, उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। और अब वे स्वस्थ हो रहे हैं। उनसे चिंता करने के लिए आपका शुक्रिया।”
रिपोर्ट्स में कश्यप के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पिछले सप्ताह उनके सीने में हल्का सा दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। इस दौरान जब उनकी एंजियोग्राफी की गई तो दिल में कुछ ब्लॉकेज देखे गए। फिर डॉक्टर की सलाह के बाद उन्होंने तुरंत ही सर्जरी के लिए भर्ती होने का फैसला किया। डॉक्टर ने कश्यप को कुछ सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो बतौर प्रोड्यूसर अनुराग की पिछली फिल्म एके वर्सेज एके 24 दिसंबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। जिससे विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया था। उनकी अगली फिल्म “दोबारा” है। उसकी शूटिंग वे मार्च में पूरी कर चुके हैं। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर भी अनुराग ही हैं। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)