26
जोधपुर – जोधपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल (रघु शर्मा) द्वारा काकांणी हिरण शिकार मामले में मौखिक रूप से सिने अभिनेता सलमान खान को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश दिए। उक्त आदेश पिछले काफी समय से अपील में अनुपस्थिति के मद्देनजर न्यायालय की ओर से दिए गए | सलमान से जुड़े मुकदमों के संदर्भ में अब 28 सितंबर को सुनवाई होगी। पिछले माह 16 जुलाई को भी इस संबंध की अपीलें सूचीबद्ध की गई थी, लेकिन अधीनस्थ अदालतों में कार्य स्थगन के चलते सुनवाई नहीं हो पाई थी।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)