जयपुर, कोरोना महामारी को मददेनजर रखते हुए सेक्टर 8 प्रताप नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है। कोविड-19 के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए विकट परिस्थितियों उत्पन्न हो गई हैं। इसलिए व्यापार महासंघ ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनेक कठोर कदम लिए हैं। जिसमें सायं 7 बजे प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया है, ऐसे ही सांगानेर महासंघ में भी सायं 7:00 बजे सभी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है।
इसी क्रम में सेक्टर 8 व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने भी निर्णय लिया है कि हमारा संपूर्ण बाजार दिनांक 16/ 09/ 2020 से सायं 7:30 बजे बंद होगा। भोजनालय रात्रि 10:00 बजे तक बंद कर सकते हैं, इमरजेंसी सेवा के प्रतिष्ठान अपनी सेवा दे सकते हैं। कोरोना से सावधानी ही बचाव है।
राजेंद्र पटेल ने कहा कि “प्रिय बंधु इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे तभी जीत सकेंगे।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)
व्यापार मंडल सेक्टर 8 द्वारा व्यापारियों से अनुरोध
26