जयपुर, सांगानेर में 1 साल पुरानी व 7 माह परिवाद दर्ज की घटना का पुलिस ने मंगलवार को संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी के घर जाकर पूछताछ की। घर जाकर मिली सूचना में आरोपी की मां व बहन ने कहा कि आरोपी पहले से ही सरदार शहर जेल में बंद है। जिस पर पुलिस ने संपूर्ण जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि 2 से 3 दिन में आरोपी की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। मार्मिक धारा में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया
इसके अलावा पत्रकार प्रेस महासंघ, अन्य अखबारों में यह खबर सुर्खियों में रहने के कारण अधिकारियों की नजर में आई। हम मार्मिक धारा की टीम, पत्रकार प्रेस महासंघ व अन्य सभी अखबारों के संपादकों व पत्रकारों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।तथा भविष्य में आगे भी मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। मैं (हर्षवर्धन शर्मा) अपने सभी पत्रकार बंधुओं व पाठकों का हृदय से आभारी हूं। आप सभी अखबारों के संपादकों व पत्रकारों ने सिद्ध कर दिया कि हमारे संगठन में एकता है।
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)जयपुर जिला अध्यक्ष
पत्रकार प्रेस महासंघ
ठगी के मामले में पुलिस ने लिया संज्ञान, मार्मिक धारा की खबर का हुआ असर।
29