ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, ऋषिकेश ने टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 700 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कैंडीडेट्स 10 मई से 31 मई सुबह 11 से 2 बजे के बीच वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी से बीएससी (ऑनर्स), नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट) या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी का कोर्स पास होना चाहिए।
इसके अलावा स्टेट/ इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्सेज एंड मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.efu.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)