अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर के बीच ‘होप’ के बारे में एक मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने सभी से भारत के लिए एक साथ खड़े होने और वायरस से लड़ने की अपील भी की है। बिग बी ने वीडियो में एक “होप” पर कविता भी सुनाई।
बिग बी ने कहा कि “होप” कोई स्ट्रेटजी नहीं है। लेखक यह कहना चाहता है कि शब्दों से ज्यादा काम करना मायने रखता है। हां, यहां पर कुछ निश्चित तक नहीं है। लेकिन, जैसा कि कई बुद्धिमान संतों का कहना है कि आशा एक शुरुआत नहीं है। इसे कभी-कभी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। और हम होप का सही मतलब भूल जाते हैं। हां, होप अकेले एक स्ट्रेटजी नहीं है। लेकिन जब वो हमारे कार्यों को दिशा देती है। तो बड़ी चीजें भी संभव हो जाती है।”
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि “हर दिन हम कहानियां सुनते हैं। कि लोग साथ आकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। हर दिन हमें लोगों के निडर साहस, फ्रटंलाइन वर्कर्स और कोविड वॉरियर्स का स्वार्थ हीन सबूत देखने को मिलता है। हर दिन अंधेरा रोशनी में बदलता है। क्योंकि लोग साथ आना और साथ खड़े होना चुनते हैं।” बिग बी के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा “हम लड़ेंगे, साथ आएंगे और जीतेंगे।”
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)