हिंदी और मराठी फिल्मों और सीरियल के जाने-माने एक्टर मोहन जोशी भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। और इस वक्त गोवा के होटल में क्वॉरेंटाइन है। उनके सीरियल “अगबाई सुनबाई” की यूनिट के चार अन्य सदस्यों को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिसमें दो लाइटमैन, आर्ट डिपार्टमेंट का एक स्टाफ और एक ड्राइवर शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी इस वक्त गोवा के एक होटल में क्वॉरेंटाइन है। मोहन जोशी ने कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थी। जिसके बावजूद वह कोरोना पॉजिटिव हो गए।
68 वर्षीय मोहन जोशी जी ने इंटरव्यू में बताया कि “मैंने कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली डोज 6 मार्च को और दूसरी डोज 20 अप्रैल को ही ली थी। मराठी फिल्म और सीरियल में काम करने के अलावा मोहन जी ने फिल्म बागबान, बाजी, जमीन, गंगाजल आदि सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।
जोशी जी ने बताया कि “मेरी तबीयत को लेकर परेशान होने की कोई बात नहीं है। मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। आगे होने वाले कोरोना टेस्ट इंतजार कर रहा हूं। जैसे ही टेस्ट नेगेटिव आता है वैसे ही मैं गोवा के होटल से निकल कर वापस मुंबई लौट जाऊंगा।”
हाल ही में एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा ने गोवा में बढ़ते कोरोना केसो देखते हुए वहां पर किसी भी तरह की शूटिंग करने की परमिशन को रद्द कर दिया है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)