Home Uncategorized रवीना टंडन ने कोविड मरीजों की मदद के लिए भेजे 300 ऑक्सीजन सिलेंडर, साथ ही लोगों से भी मदद की अपील की-

रवीना टंडन ने कोविड मरीजों की मदद के लिए भेजे 300 ऑक्सीजन सिलेंडर, साथ ही लोगों से भी मदद की अपील की-

by marmikdhara
0 comment

कोरोना की दूसरी लहर की बीच देश में चल रही ऑक्सीजन की मारामारी को देखते हुए एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया। रवीना और उनकी टीम मिलकर लगातार पुलिस और एनजीओ के साथ काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के लोगों की अपील पर रिस्पांस देते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर्स भेजे हैं। क्योंकि वहां मरीजों से सिलेंडर की बहुत ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। और मजबूर लोग उन्हें अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं।
रवीना टंडन ने स्वर्गीय राजन मिश्र के लिए मदद भेजी थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि यह बेहद दुखदाई है कि उनके पास देशभर से ऑक्सीजन के लिए रिक्वेस्ट आती है। और वह हर किसी तक मदद पहुंचाने की कोशिश करती है। इसके लिए उनकी रुद्र फाउंडेशन की टीम लगातार सक्रिय है। वह लोगों को मदद मिलने तक फॉलोअप लेती रहती है‌।
कोरोना काल में ऑक्सीजन की महामारी को देखकर फिल्म इंडस्ट्री से सोनू सूद, अजय देवगन, हर्षवर्धन राणे, भूमि पेडणेकर, अक्षय कुमार, रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, श्वेता प्रसाद बसु जैसे कई बड़े सितारे भी मदद कर रहे हैं। यह सभी ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर हॉस्पिटल में बेड का इंतजाम करने में लगे हुए हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews