Home Government Jobs पुलिस सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1329 पदों के लिए करें आवेदन

पुलिस सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1329 पदों के लिए करें आवेदन

by marmikdhara
0 comment
UP SI Govt Job vacancy 2021

पुलिस सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1329 पदों के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड ने पुलिस सब इंस्पेक्टर(कॉन्फिडेंशियल) असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) और पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग में 25 WPM और अंग्रेजी टाइपिंग में 30 WPM की स्पीड के साथ O स्तर की परीक्षा पास होनी चाहिए।
एज लिमिट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल व अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए कैंडीडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, कंप्यूटर टाइपिंग, स्टेनोग्राफी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
पदों के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख 1 मई व आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 मई रखी गई है‌
मानदेय
इन पदों पर आवेदन करने वाले व चयनित हुए कैंडिडेट को हर महीने 5200 रूपए से लेकर 34800 रूपए तक की सैलरी दी जाएगी। पद अनुसार सैलरी की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन फीस के तौर पर 400 रूपए जमा कराने होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स अंतिम तारीख से पहले ऑफिशल वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं‌ अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews