कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर सुनील नागर इन दिनों मुसीबत में चल रहे हैं। मुसीबत वही जो हर आम आदमी की होती है, पैसे। सुनील के पास पिछले डेढ़ साल से कोई काम नहीं है। उनके पास जितनी सेविंग्स थी वह भी खत्म हो चुकी है। अपने रोजमर्रा के खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक रेस्टोरेंट में गाना भी शुरू किया था, लेकिन लॉकडाउन ने उनसे यह सहारा भी छीन लिया।
सुनील नागर मुंबई में किराए के घर में रहते हैं। अब उनके पास ना तो कोई काम है ना ही पैसे। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो बैंक डिटेल से साथ वायरल हो रही है। सुनील ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि “मैं किसी से मदद नहीं मांगना चाहता था। मेरी हालत देखकर मेरे कास्टिंग डायरेक्टर और एक दोस्त ने सलाह दी थी मैं अपनी हालत के बारे में बताऊं। इसलिए उसने मेरे बैंक डिटेल शेयर किए ताकि लोग मेरी मदद को आगे आए।”
सुनील ने आगे बताया कि “उनके डॉक्टर ने डेंटल सर्जरी की सलाह दी थी। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए सर्जरी नहीं करवा पाए। अब वे पेनकिलर्स ले रहे हैं। सुनील नागर पिछले 25 सालों से इस इंडस्ट्री में है। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस तरह के हालातों का सामना करना पड़ेगा।”
सुनील को पिछली बार दिसंबर 2019 में एक वेब सीरीज में काम मिला था, लेकिन कोरोना के कारण शूटिंग रूक गई और तब से उन्हें लॉकडाउन से चलते कोई काम नहीं मिला। सुनील ने कहा कि वे एक ट्रेड सिंगर हैं। इसलिए उन्हें माथेरन के एक रेस्टोरेंट में गाने का ऑफर मिला था, लेकिन तभी लाॅग डाउन हो गया और रेस्टोरेंट बंद हो गया।
एक्टर सुनील नागर ने सिंटा से भी मदद मांगी है। और सिंटा ने सुनील को मदद का आश्वासन दिया है। सुनील ने अपने सभी डाक्यूमेंट्स भी सिंटा को दिए हैं। लेकिन इसमें अभी टाइम लगेगा। देखते हैं क्या होता है। लेकिन सुनील को मदद मिलनी शुरू हो गई है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)