Home Uncategorized नेपाल से चरस लाकर सप्लाई करने वाली 2 महिलाओं को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार-

नेपाल से चरस लाकर सप्लाई करने वाली 2 महिलाओं को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

नेपाल से मादक पदार्थ लाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने वाली 2 महिलाओं को जयपुर की संजय सर्किल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुनीता और खीमू मगर मूलतः नेपाल और हाल मजनू का टीला सिविल लाइंस उत्तरी दिल्ली की रहने वाली है।
एडीसीपी धर्मेंद्र सिंह सागर ने बताया कि गिरोह के तार हरियाणा- दिल्ली से लेकर नेपाल तक जुड़े हैं। आरोपियों के पास से 2 किलो चरस बरामद की गई है। जयपुर में इनसे जो मादक पदार्थ खरीदते हैं उनकी तलाश की जा रही है। एसीपी मेघचंद मीणा ने बताया कि नाहरगढ़ में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में महिलाओं के बारे में सुराग लगा था। दोनों महिलाएं जयपुर में मादक पदार्थ सप्लाई करने बस से आई थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
दोनों महिलाएं नेपाल से यहां मादक पदार्थ सप्लाई करती है। पुलिस को दोनों महिलाओं से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों महिलाएं महीने में तीन चार बार जयपुर में मादक पदार्थ सप्लाई करने आती है। गलत आईडी दिखाकर होटल में रूकती है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ खरीदने वालों और स्त्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews