Home Uncategorized नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने पर ऑक्सीजन सप्लाई 30 मिनट रोकी, 11 मरीजों की मौत-

नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने पर ऑक्सीजन सप्लाई 30 मिनट रोकी, 11 मरीजों की मौत-

by marmikdhara
0 comment

महाराष्ट्र के नासिक से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई करीब 30 मिनट तक बाधित रही। इसके चलते 11 मरीजों की मौत हो गई‌। महानगर पालिका के आयुक्त कैलाश जाधव ने इन मौतों की पुष्टि की है। अभी 30 से 35 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गई उस वक्त 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटिलेटर पर थे‌। ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था। अभी इसे सुधार दिया गया है। इस दौरान लीकेज से 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुई। फिलहाल हॉस्पिटल के साथ जिला प्रशासन ने भी इस लीकेज की जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस मामले में कहा कि हमें नासिक में ऑक्सीजन लीकेज की जानकारी मिली है। मैं लगातार वहां के प्रशासन से संपर्क में हूं और जानकारी ले रहा हूं। मौत के बारे में उन्होने ने कोई बयान नहीं दिया।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews