Home Uncategorized डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म “दोस्ताना 2” से कार्तिक आर्यन हुए बाहर, नए एक्टर की तलाश में राजकुमार- विकी कौशल दौड़ में सबसे आगे-

डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म “दोस्ताना 2” से कार्तिक आर्यन हुए बाहर, नए एक्टर की तलाश में राजकुमार- विकी कौशल दौड़ में सबसे आगे-

by marmikdhara
0 comment

डायरेक्टर करण जौहर ने अपनी फिल्म “दोस्ताना -2” से कार्तिक आर्यन को बाहर कर दिया है। मेकर्स अब रीकास्टिंग के लिए काफी माथापच्ची कर रहे हैं। कार्तिक पूर्व में कई हिट्स दे चुके हैं। उनकी फीमेल फैंस फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। लिहाजा उनकी जगह उसी तरह के कलाकार को लाने में धर्मा प्रोडक्शन को काफी कैलकुलेशन करना पड़ रहा है।
सूत्रों की माने तो “दोस्ताना” जैसी फ्रेंचाइजी में मेन लीड ऐसा चाहिए, जिसका क्रेज फीमेल में बहुत हो। उनके लिए वह डिजायरेबल हो। राजकुमार राव बहुत अच्छे एक्टर हैं। हालांकि वह फीमेल ऑडियंस में उतने ही डिजायरेबल हैं कि नहीं बस उस पहलू पर भी धर्मा के अधिकारी गौर फरमा रहे हैं। विकी कौशल की अदाकारी राजकुमार राव के टक्कर की रही है। साथ ही उनकी फीमेल फैंस भी काफी है। धर्मा प्रोडक्शन उनका टैलेंट भी मैनेज करता है। ऐसे में दोस्ताना -2 में कार्तिक आर्यन की जगह विकी कौशल की एंट्री हो सकती है।
धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन या फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के नामों पर भी मेकर्स विचार कर रहे हैं। हालांकि वहां तीनों की रफ एंड टफ इमेज आड़े आ रही है। टाइगर को जनता हार्डकोर एक्शन फिल्मों में पसंद करती है। वरुण धवन के आने से फिल्म का बजट भी हाई होगा। कंपनी पहले ही 20 करोड के नुकसान में है। ऐसे में एक्स्ट्रा बजट का भार कंपनी को भारी पड़ेगा। सिधार्थ मल्होत्रा को जरूर करण जौहर कंसीडर करेंगे। हालांकि इन सब पर ऑफिशल स्थिति से कोई अवगत नहीं है। हालात यह है कि कंपनी को जल्द से जल्द किसी स्टार को बोर्ड पर लाना है। उधर रिप्लेसमेंट के मसले पर कार्तिक आर्यन और उनकी टीम से भी कोई जवाब नहीं आया है। वह लगातार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। देखना होगा कि फाइनली इस मसले पर कब उनका जवाब आता है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews