भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने रिसर्च एसोसिएट के 31 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट 10 मई से पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशल वेबसाइट देख सकते हैं।
क्वालिफिकेशन-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी आवश्यक है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया-
इन पदों की भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट का सिलेक्शन पीएचडी थीसिस, पीएचडी की क्वालिटी और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया-
इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट इन पदों के आवेदन के लिए प्रारूप में एप्लीकेशन फॉर्म भरकर दिए गए पते पर भेज सकते हैं।
Deputy Establishment Officer, Recruitment-V, Central Complex, BARC, Trombay, Mumbai-400085
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)