Home Uncategorized एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म “धमाका” OTT प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली सबसे महंगी फिल्म बनी-

एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म “धमाका” OTT प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली सबसे महंगी फिल्म बनी-

by marmikdhara
0 comment

कार्तिक आर्यन स्टार फिल्म “धमाका” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। रिपोर्ट की माने तो इस मामले में कार्तिक आर्यन ने नई जनरेशन के अभिनेता वरुण धवन के साथ-साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है। वरुण धवन की फिल्म “कुली नंबर वन” (अमेज़न प्राइम) और अक्षय कुमार की फिल्म “लक्ष्मी” (डिज्नी प्लस हॉटस्टार) के डिजिटल राइट्स 90 करोड और 110 करोड में बिके थे। वही स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म “धमाका” के लिए नेटफ्लिक्स ने 135 करोड रुपए की डील की है।
बता दें कि धमाका फिल्म की खासियत यह है कि शुरुआत से अंत तक 24 घंटे के थिलर फॉर्मेट वाली फिल्म है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन सबसे तेजी से उभरते सितारों में से एक हैं‌। जिनके फैंस हर उम्र के लोग हैं। यही वजह है कि नेटफ्लिक्स को फिल्म पर इतनी बड़ी रकम खर्च करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
फिल्म धमाका का टीजर मार्च में रिलीज हुआ था। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोरियन मूवी “द टेरर लाइफ” की हिंदी रिमेक है। फिल्म कार्तिक आर्यन ऐसे पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे जो शहर में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लड़ रहा है। उनके किरदार का नाम अर्जुन पाठक होगा।
दिसंबर 2020 में धमाका की शूटिंग महज 10 दिन में पूरी हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक में 14 दिन की डेट दी थी। वे रोजाना 8 घंटे काम करते थे, लेकिन उन्होंने कई बार ओवरटाइम भी किया। रोल को लेकर उनकी तैयारी और समझ के चलते ही शूटिंग टाइम से पहले पूरी हो गई थी। यह मेन स्ट्रीम सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है जिसकी शूटिंग इतने कम समय में पूरी हुई है।
फिल्म की लोकेशन एक होटल रही। जिसे कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए पूरी तरह बायो बबल में रखा गया था। फिल्म के कुछ सीन ही आउटडोर शूट किए गए थे। फिल्म की यूनिट में 300 लोग थे। प्रोडक्शन टीम ने पूरा होटल बुक कर रखा था साथ ही सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को फॉलो किया गया था। और किसी भी बाहरी इंसान को होटल में आने की इजाजत नहीं थी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews