Home Uncategorized मशहूर सिंगर बाबा सहगल के पिता जसपाल सहगल का हुआ कोरोना से निधन-

मशहूर सिंगर बाबा सहगल के पिता जसपाल सहगल का हुआ कोरोना से निधन-

by marmikdhara
0 comment

मशहूर सिंगर बाबा सहगल के पिता जसपाल सिंह सहगल का मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। रैपर बाबा सहगल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह खबर शेयर की। रिपोर्ट के मुताबिक बाबा सहगल ने बताया कि उनके पिता कोरोना से रिकवर हो गए थे। हालांकि उनका ऑक्सीजन लेवल सोमवार रात काफी कम हो गया था। 87 साल के जसपाल सिंह सहगल बाबा की बहन और बहनोई के साथ लखनऊ में रहते थे। और पिछले 8 दिन से होम क्वॉरेंटाइन आए थे।
बाबा सहगल ने अपने पिता के साथ कई फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “पापा आज सुबह हमें अकेला छोड़ गए। पूरे जीवन भर वह एक योद्धा रहे, लेकिन कोरोना से हार गए। अपनी दुआओं और प्रार्थनाएं में उन्हें याद रखिएगा। सुरक्षित रहिए।”इस पोस्ट के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बाबा के साथ संवेदना प्रकट की। हालांकि मौजूदा हालातों के चलते बाबा अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ नहीं जा सके।
रिपोर्ट के मुताबिक बाबा के पिता कोरोना से रिकवर कर रहे थे‌। अचानक देर रात उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया। सोमवार रात को ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाना बहुत मुश्किल से हुआ। काफी दिक्कतों के बाद एक एंबुलेंस आई। जब उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए तो वहां ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं थे, ना ही वहां नए पेशेंट के लिए बेड का इंतजाम था‌। वेंटिलेटर की कमी तो पहले से ही थी। अगर यह सारी चीजें समय पर अरेंज हो जाती तो शायद आज वह जिंदा होते हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews