नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म “कोर्ट” के एक्टर वीरा सतिदर का निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिव थे। मंगलवार को उन्होंने नागपुर के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि फिल्म कोर्ट के डायरेक्टर चैतन्य तम्हाणे ने दी। उन्होंने कहा “यह सही है, अस्पताल में सुबह 3 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोविड-19 से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर पर थे। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण खबर है।”
बता दें कि एक्टर वीरा सतिदर को फिल्म “कोर्ट” से ही पहचान मिली थी। इसमें उन्होंने एक प्रदर्शनकारी सिंगर नारायण कांमले का रोल निभाया था। जिस पर अपने एक लोकगीत के जरिए मैनहोल कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप होता है। फिल्म में न केवल बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवार्ड जीता, बल्कि यह भारत की ओर से ऑस्कर की बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी के लिए भी भेजी गई थी।
फिल्म कोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि “वह सिर्फ एक्टर नहीं थे बल्कि एक एक्टिविस्ट और कवि भी थे। इसके साथ ही मैं अब तक जिन लोगों से मिला उनमें से सबसे अच्छे इंसानों में से एक थे। मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं। वह बहुत अच्छे इंसान थे। और अब मैं सिर्फ उस वक्त तो याद कर सकता हूं जो मैंने कोर्ट की शूटिंग के दौरान उनके साथ बिताया था।”
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)