Home Uncategorized एक्टर सोनू सूद बने पंजाब में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के ब्रांड एंबेसडर-

एक्टर सोनू सूद बने पंजाब में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के ब्रांड एंबेसडर-

by marmikdhara
0 comment

दिग्गज एक्टर सोनू सूद देशभर के स्टूडेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए सोनू सूद ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। सोनू का यह वीडियो उन छात्रों के लिए लाइफ सपोर्ट की तरह सामने आया है। सोनू ने कहां की “मैं सब से प्रार्थना करता हूं स्टूडेंट्स का सपोर्ट करें, जो इस मुश्किल वक्त में परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं।”
सोनू सूद द्वारा जारी किए गए वीडियो में सोनू सूद ने कहा कि “हमारे देश में बोर्ड एग्जाम हो रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि हमारे देश का सिस्टम या स्टूडेंट्स इस समय एग्जाम के लिए तैयार हैं। देश में कोरोना के इतने ज्यादा केस हैं, जिनके बाद मुझे नहीं लगता कि ऑफलाइन एग्जाम इस समय सही होंगे। मैं चाहूंगा कि हर कोई उनके सपोर्ट में आए ताकि सही समय आने पर ही एग्जाम हो सके और लाखों जिंदगियां पर से खतरा टल जाए।”
बता दें कि हाल ही में सोनू सूद ने अमृतसर में कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने “संजीवनी: ए शाॅट ऑफ लाइफ” वैक्सिंग ड्राइव की शुरुआत भी की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
सोनू सूद द्वारा किए गए काम और पंजाब से शुरू की गई इस पहल के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए ऐलान किया कि “परोपकारी एक्टर सोनू सूद को पंजाब सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। सोनू सूद के ब्रांड एंबेसडर बनने से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर और ज्यादा जागरुकता आएगी। मैं राज्य के सभी लोगों से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराएं।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews